भाजपा को बड़ा झटका, बीजेपी नेता ने अपने 7 समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन

by sadmin
Spread the love

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में भाजपा को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा नेता शिव प्रसाद वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शिव प्रसाद वर्मा को परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। मिली जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद वर्मा के साथ 7 समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। बता दें कि शिव प्रसाद वर्मा 20 साल से भाजपा में सक्रिय सदस्य थे, लेकिन पिछले साल उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ की सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस ने भाजपा को कई बड़े झटके लगे हैं। बस्तर सहित पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!