राज्योत्सव पर मंत्रालय संवर्ग के सहायकों को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा,

by sadmin
Spread the love

रायपुर। आज मंत्रालय संवर्ग के सहायकों के पदनाम परिर्वतन के सम्बंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांग पूरी होने से कर्मचारियों में हर्ष है। कर्मचारियों ने आज जारी आदेश पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने इसे राज्योत्सव पर मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया तोहफा बताया। उल्लेखनीय है राज्य शासन ने मंत्रालय संवर्ग के सहायक ग्रेड 1, 2 एवम 3 का नाम परिर्वतन कर क्रमशः सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक कर मंत्रालय के कर्मचारीयों को राज्योत्सव में नई सौगात दी है। सरकार ने यह आदेश जारी कर कर्मचारी हित में अपने फैसला लिया है। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ की मांग पूरी होने पर पुरे मंत्रालय में खुशी की लहर है तथा इस हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। मंत्रालय के सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-II एवं सहायक ग्रेड-III के पदनाम को परिवर्तित किया गया है। सहायक ग्रेड-1 अब सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) कहलाएंगे। सहायक ग्रेड-II अब वरिष्ठ सचिवालय सहायक (Senior Secretariat Assistant) कहलाएंगे। सहायक ग्रेड-III अब कनिष्ठ सचिवालय सहायक (Junior Secretariat Assistant) कहलाएंगे। 

पदनाम परिवर्तन इस शर्त के अधीन किया गया है कि पदनाम परिवर्तन के आधार पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा उच्चतर वेतनमान की मांग नहीं की जाएगी। अर्थात् पदनाम परिवर्तन के बाद इनका वेतनमान पूर्ववत रहेगा। इस आशय का प्रमाण पत्र नियोक्ता प्राधिकारी द्वारा संबंधित कर्मचारियों से प्राप्त करने कहा गया है। उपरोक्तानुसार सचिवालयीन सेवा भर्ती नियम 2012 में पदनाम परिवर्तन हेतु संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!