शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी महिला के परिजनों ने किया हमला: थाना प्रभारी और ASI गंभीर रूप से घायल

by sadmin
Spread the love

अवैध शराब की सूचना पर गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गुरुवार को जानलेवा हमला कर दिया। मामला जांजगीर-चांपा के सेमरिया गांव का है। इस हमले में पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और ASI शिव चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घयलों को पामगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार DSP हेडक्वार्टर निकोलस खलखो के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्ते, ASI शिव चन्द्रा और 4-5 पुलिसकर्मी सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब पकड़ने गए थे। यहां पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को हिरासत में ले लिया और उसे पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आ रहे थे। घटना की जानकारी आरोपी महिला के परिजनों मिलते ही, वे वहां पहुंच गए और डंडे से थाना प्रभारी और ASI पर प्राण घातक हमला कर दिया। आरोपियों की संख्या 12 से ज्यादा थी। हमले में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और ASI शिव चंद्रा को सिर पर गंभीर चोट आई है।

पामगढ़ में इलाज देने के बाद थाना प्रभारी और ASI को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी पुलिस फोर्स के साथ पामगढ़ के सेमरिया गांव पहुंचे हैं। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!