IAS ने स्मृति इरानी वाले कार्यक्रम की नहीं दी अनुमति

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर 11 नवंबर को बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी आने वाली हैं। इस शक्ति प्रदर्शन में भाजपा ने एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इधर, भाजपा की इस रैली और प्रदर्शन को रोकने लिए प्रशासन ने अनुमति का रोड़ा खड़ा कर दिया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा है कि भाजपा को रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ ही पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक सहित नेताओं ने कलेक्टर से मिलकर अपने आयोजन की जानकारी दी थी।

भाजपा महिला मोर्चे की इस रैली से पहले ही जिला प्रशासन ने 14 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर शहर के भीर रैली निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में शहर के भीतर किसी भी तरह से धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक रैली को अनुमति नहीं देने का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने हाईकोर्ट, जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट,SP ऑफिस, जिला अस्पताल, सिम्स जैसी जगहों पर धारा 144 लागू कर दिया है। ऐसे में यहां भी रैली और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। 

कलेक्टर बोले- नियम विरुद्ध जाकर अनुमति नहीं दी जा सकती

इधर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसी भी तरह की रैली और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने अपने आयोजन की सूचना दी है लेकिन नियम विरुद्ध तरीके से रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनकी ओर से सभा करने के संबंध में भी अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा के इस प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन हरसंभव कोशिश करेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!