आईएएस समीर विश्नोई निलंबित किए गए

by sadmin
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर  समीर विश्नोई को निलंबित कर दिया है। केंद्र सरकार की जांच एजेंसी ईडी ने 11 अक्टूबर की सुबह प्रदेश भर में छापा मारा था। यह कार्रवाई समीर विश्नोई के घर और दफ्तर पर भी हुई। ईडी ने समीर को कोयला कारोबारियों से मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

27 अक्टूबर को ईडी की विशेष अदालत ने समीर विश्नोई को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। उसी दिन सरकार ने विश्नोई को निलंबित कर दिया था लेकन अब जाकर उसकी जानकारी सामने आई है। 11 अक्टूबर को हुई कार्रवाई के बाद एक दिन पहले ही सरकार ने विश्नोई को छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) से हटा दिया था। ईडी ने विश्नोई के यहां छापा मारकर 47 लाख रुपए कैश और दो करोड़ रुपए कीमत के गहने बरामद किए थे। उसके बाद विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया था। न्यायालय ने 27 अक्टूबर को ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। 

उल्लेखनीय है कि 2016 बैच के आईएएस समीर विश्नोई को ईडी ने 13 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उनकी रिमांड 27 अक्टूबर को पूरी हो रही थी, तब तक सरकार ने विश्नोई के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था। इस बीच 19 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स में रितेश अग्रवाल को अस्थायी तौर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!