गरियाबंद। आपसी विवाद में युवक की डंडे व रॉड से मार-मारकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने युवक के ही ससुराल पक्ष से 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक निगरानीशुदा बदमाश बताया जा रहा रहा है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के कोसमी गांव का है।
बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश रवि ध्रुव (42) की हत्या कर दी गई है। रवि ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से शादी की थी। विवाह के बाद आए दिन वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था। 1 नवंबर की रात करीब 8 बजे उसका फिर से पत्नी से विवाद हुआ तो पड़ोस में रहने वाले ससुराल के कुछ सदस्य बीचबचाव के लिए पहुंचे लेकिन विबाद बढ़ता चला गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।
ससुराल के सदस्यों ने डंडा, इंटा व रॉड से युवक के सर पर वार कर रवि की हत्या कर दी। एसडीओपी अनुज गुप्ता ने हत्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शव का पीएम कराया जा रहा है, जल्द ही आरोपीयो को फिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवक हत्या के आरोप में जा चुका है जेल
उल्लेखनीय है कि रवि ध्रुव पुलिस के रिकॉर्ड में निगरानीशुदा बदमाश था। हत्या, लूट उगाही जैसे कई आरोपों में वह जेल की हवा खा चुका था। सजा काटकर आने के बाद वह परिवार के साथ ही रह रहा था।
