जादू-टोना कर जान से मारने 10 लाख की सुपारी लेने की धमकी, 4 गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

भिलाई। सुपेला पुलिस ने एक तांत्रिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तांत्रित ने जादू टोना करके जान से मारने की धमकी दी थी। इसके लिए 10 लाख रुपए की सुपारी लेने की बात कही थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आर्य नगर कोहका निवासी संजीव सिंह ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसे 2-3 दिनों से मोबाइल में बार-बार धमकी भरा फोन आ रहा था।

पुलिस ने रुपए देने बुलाया और आरोपियों को धर दबोचा

 पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी तक पहुंचने योजना बनाई। पुलिस ने प्रार्थी से रुपए लेने के लिए दुर्ग बस स्टैंड आने फोन करवाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी ने अपना नाम संतोष मिर्ची(बैगा) बताया। उसके पास से झाड़-फूंक का सामान नीबू, मिर्ची, बंदन, कच्चा धागा 7 नग पुराने तांबे के सिक्के और मोबाइल पुलिस ने जब्त किए हैं। संतोष मूल रूप से तांत्रिक का ही काम करता था। उसने एक लाख और पाने के चक्कर में पूरा प्लान बदल दिया था।

आरोपी संतोष मिर्ची ने पुलिस को बताया कि उसे अजय कोसरे ने संजीव सिंह को मारने की सुपारी दी थी। उसने बतौर एडवांस 55 हजार रुपए भी दिए हैं। पुलिस ने सुपारी देने वाले अजय कोसरे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को चेक किया तो उसमें इन्द्र कुमार महिलांग द्वारा संजीव सिंह को मारने के लिए फोटो व नाम पता भेजा गया है। इन्द्रकुमार महिलांग ने 1 लाख रुपए एडवांश के तौर पर अजय कोसरे को दिया था। शेष रकम काम होने के बाद देना था। इसके बाद अजय कोसरे ने 55 हजार रुपये संतोष मिर्ची (बैगा) को दिया और बाकी रकम खुद रख लिए। पुलिस ने इस केस में तांत्रिक, अजय इंद्र कुमार और एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

सुपारी देने वाला निकला पार्टनर
पुलिस के मुताबिक संजीव सिंह और इन्द्र कुमार महिलांग दोनों जमीन कारोबार से जुड़े हैं। दोनों इस काम में पार्टनर भी रहे हैं। इस काम में इन्द्र कुमार महिलांग जहां घाटा लगा था तो वहीं संजीव सिंह का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था। इसी वजह से वह संजीव से काफी चिढ़ता था। आखिर उसने उसे मारने की साजिश रची और जादू-टोना के माध्यम से मरवाने का प्लान तैयार किया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!