सूचना का अधिकार पर आज कार्यशाला

by sadmin
Spread the love

 

दुर्ग।  का अधिकार अधिनियम 2005 के संबंध में 21 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को कार्यशाला में अधिनियम की विभिन्न प्रावधानों की बारीकियां बताई जायेंगी। मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम.के.राऊत प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में राज्य सूचना आयुक्त श्री अशोक अग्रवाल, श्री मनोज त्रिवेदी, श्री धनवेन्द्र जायसवाल और आयोग के संयुक्त संचालक श्री धनंजय राठौर, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों के संबंध में जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को जानकारी देंगे।
कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जिले के सभी जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को सूचना आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में हिस्सा लेने के निर्देश दिये हैं। मुख्य राज्य सूचना आयुक्त और आयुक्तगण जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी की सूचना का अधिकार अधिनियम से सम्बंधित समस्याओं का समाधान करेंगे और जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!