500 मीटर एरिया में तोड़े गए कई मकान, सकरी हो चुकी सड़क का किया गया चौड़ीकरण

by sadmin
Spread the love

गर पालिक निगम भिलाई के वैशालीनगर जोन क्षेत्र में कई घरों में निगम का बुलडोजर चला। लोगों ने यहां नाली के ऊपर निर्माण कर लिया था। इससे नाली की सफाई नहीं हो पा रही थी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत निगम में की। इसके बाद निगम का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा और नाली के ऊपर बने निर्माण को तोड़कर ढहा दिया। निगम के अनुसार अम्बेडकर नगर के सड़क नंबर 2 में कई रहवासियों ने नाली के उपर अवैध अतिक्रमण कर लिया था। इसके चलते नाली सफाई में समस्या हो रही थी। साथ ही यहां की सड़क तक को संकरा कर दिया गया था। इससे यहां से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को भिलाई निगम की टीम ने अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को तोड़ते हुए नाली को कब्जा मुक्त कराया।

जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ती निगम की टीम
जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ती निगम की टीम

निगम आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग के विरूद्व सख्त कारवाही करने के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। लगभग 500 मीटर लम्बी नाली से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए जेसीबी एवं डंपर की सहायता से वहां के निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान वैशाली नगर जोन आयुक्त पुजा पिल्ले, सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!