कामधेनु विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी पब्लिश्ड प्रेस न्यूज़ थ्रू प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विमोचन

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में  कार्यपरिषद की बैठक हुई। बैठक में डॉ.दिलीप चौधरी, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रकाशित यूनिवर्सिटी पब्लिस्ड प्रेस न्यूज़ थ्रू प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्ट-1 (जनवरी 2021 से मार्च 2022) का विमोचन किया गया।

कुलपति डॉ.एन.पी.दक्षिणकर, अधिष्ठाता डॉ. एस.के. तिवारी, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ.संजय शाक्य, निदेशक अनुसंधान सेवाऐं डॉ.ओ.पी.मिश्रा, अधिष्ठाता डॉ. ए.के. त्रिपाठी, वित्त अधिकारी श्री एस.बी.काले, कुलसचिव डॉ.आर.के.सोनवाने, उपकुलसचिव डॉ.एम.के.गेंदलें, डॉ.नीतिन गाड़े एवं संजीव जैन की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। यूनिवर्सिटी पब्लिस्ड प्रेस न्यूज़ थ्रू प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्ट-1में विश्वविद्यालय की गतिविधियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों का 2 वर्षों का विवरण समाहित किया गया है। कुलपति ने विमोचन के इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यों की सराहना की एवं बताया कि विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित समाचारों का संकलन एवं संपादन कर इसे पुस्तक स्वरूप में तैयार किया गया है। यह प्रकाशन विश्वविद्यालय के लिए महत्वकांक्षी होगा। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!