व्याख्याता पद हेतु साक्षात्कार आज और कल

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। जिले में व्याख्याता (संविदा) के पद पर नियुक्ति हेतु मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में आमंत्रित किये जाने हेतु सूची दुर्ग जिले की वेबसाईट पर अपलोड की गयी है। साक्षात्कार दिनांक 20 अक्टूबर एवं 21 अक्टूबर 2022 को शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग में प्रातः 10ः30 बजे से होगा। 20 अक्टूबर को व्याख्याता विषय हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान तथा 21 अक्टूबर को व्याख्याता विषय – गणित, जीवविज्ञान, रसायनशास्त्र एवं भौतिकशास्त्र का साक्षात्कार होगा। पात्र अभ्यर्थी साक्षात्कार स्थल पर प्रातः 09ः30 बजे उपस्थिति अनिवार्यतः देवें। साक्षात्कार के समय सभी वांछित मूल दस्तावेज लाना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के पूर्व आवेदकों की मूल अंकसूची एवं अन्य मूल दस्तावेजों से सत्यापन में किसी प्रकार की कमी पाये जाने की स्थिति में आवेदक को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जा सकेगा विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी दुर्ग जिले की वेबसाईट पर अवलोकन कर सकते है।

Related Articles

1 comment

Teddy Dampier November 7, 2023 - 3:37 pm Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!