पुलिस-नक्सली मुठभेड : विस्फोटक पदार्थ, नक्सली साहित्य एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी की सामाग्री बरामद

by sadmin
Spread the love

नारायणपुर। माओवादी नक्सलियों के मूव्हमेंट की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआरजी कमाण्डर्स उप निरीक्षक रितेश कंवर एवं सउनि सीताराम सागर के हमराह में 2 टीम नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बंडापाल, किसकोड़ो, देवगांव, हुचारी की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी !

दोपहर करीबन साढ़े 3 से 4 बजे के मध्य देवगांव हुचाडी के जंगल पहाड़ में पुलिस नक्सलियों के मध्य भयंकर मुठभेड़ हुआ, जिसमें पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल-पहाड़ी का फायदा उठाकर भाग गए। फायरिंग समाप्ति के बाद पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग की गई। सचिंग के दौरान जगह-जगह खून के धब्बे और थक्के दिखाई दिया, जिससे कई नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने की संभावना है। इसके साथ ही घटना स्थल से देशी बीजीएल-10 नग, 12 बोर राउण्ड-12 नग, कोडेक्स वायर, एयर गन राउण्ड आदि सामान बरामद किया गया। नक्सल मुठभेड़ में पुलिस बल के जवानों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। इलाके में लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!