शिक्षाविदों की राय में कौटिल्य के 4 सूत्र आज भी कारगर, शिक्षक देश के सबसे बड़े जनमत निर्माताः सुशील त्रिवेदी

by sadmin
Spread the love

राजधानी रायपुर के रंगमंदिर प्रेक्षागृह में एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट प्रोफेशनल ऑफ अनएडेड कॉलेज के तत्वावधान में लोकतंत्र में शिक्षक की भूमिका विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जहां शिक्षाविदों की राय में कौटिल्य के 4 सूत्र आज भी कारगर हैं। वक्ताओं ने कहा शिक्षक देश के सबसे बड़े जनमत निर्माता हैं। 

संगोष्ठी के मुख्य वक्ताओं में पूर्व आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग सुशील त्रिवेदी, डॉ. केएल वर्मा कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, डॉ. एलएस निगम कुलपति शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, अजय तिवारी अध्यक्ष अशासकीय व अनुदान प्राप्त संस्था, डा. सुरेश शुक्ला अध्यक्ष ऐसोसिएशन ऑफ प्राइवेट प्रोफेशनल ऑफ अनएडेड कॉलेज की रहे। 

आयोजन में मुख्य वक्ता सुशील त्रिवेदी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना ही अच्छा क्यों न बना हो जब तक उसके चलाने वाले अच्छे नहीं होंगे तो उसका महत्व नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब प्रत्यक्ष लोकतंत्र समाप्त हो गया है प्राकृतिक लोकतंत्र आ गया है लेकिन दुनियां में जापान और स्वीटजरलैंड में आज भी प्राकृतिक लोकतंत्र है। उनका कहना था कि पहले विधायक या एमएलए को लॉ मेकर कहा जाता था, उन्हें कानून बनाने का अधिकार था पर आज यह अधिकार धन और बाहूबली के नियंत्रण में आ गया है। 

शिक्षक का आदर्श व्यक्तित्व होना चाहिए

आयोजन में पं. रविवि के कुलपति डॉ. केसरी लाल वर्मा ने कहा कि देश में गुरुकुल षिक्षा पद्धति रही है इससे शिक्षा को आगे बढ़ते देखा है। उन्होंने बताया कि शिक्षक के माध्यम से नागरिक तैयार होते हैं। स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय हमारे संविधान का महत्वपूर्ण भाग रहा है जो लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं जिसे विद्यर्थियों को बताने की जरूरत है। 

धर्म-अधर्म से विधार्थी को परिष्कृत करना शिक्षक का दायित्व

शंकराचार्य प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. लक्ष्मी शंकर निगम का कहना था कि विधा पर कौटिल्य ने चार सूत्र दिए हैं जो आज भी काफी महत्वपूर्ण है। अथर्ववेद, यजुर्वेद, सामवेद और ऋग्वेद जिसमें समस्त ज्ञान समाहित है। दूसरा दंडनीति जो शासन व्यवस्था को चलाने का तरीका सिखलाती है और वार्ता जो बात-चीत अर्थक गतिविधि के लिए उपयोगी रहा और सांख्य दर्शन व्यक्ति में विचार करने शक्ति को बताता है यही कौटिल्य के चार सूत्र हैं जो महत्वपूर्ण हैं।

बिना भेदभाव के दी जाए शिक्षा- प्रो. मुखर्जी

आयोजन में वक्ता एवं महंत कालेज के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि शिक्षक कक्षा में बिना भेदभाव के ज्ञान दे इस बात का ध्यान रखना चाहिए। साथ में विषय में कमांड हो यह भी जरूरी है। आगे कहा कि शिक्षक सरल होना चाहिए और यह तभी संभव है जब शिक्षक में संचार स्कील बेहतर होगा आयोजन में आयोजक ऐसोसिएशन ऑफ प्राइवेट प्रोफेशनल ऑफ अनएडेड कॉलेज के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन दिया, वहीं विषय पर सारगर्भित बात रखी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!