पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली का होगा 1 दिसंबर से आयोजन

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। भर्ती रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां जैसे विभिन्न विभागों द्वारा इस आयोजन में किये जाने वाले कार्य जैसे ठहरने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मैदान में साफ-सफाई की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा द्वारा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। अभ्यर्थियों को जरूरी सूचनाएं समय पर मिलती रहें, इसकी पुख्ता व्यवस्था करें।
ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को प्लानिंग करने के दिए निर्देश- 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित होने वाले भर्ती में लगभग 45 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है और हर दिन लगभग 5 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है जिसके लिए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम के आस-पास चेकिंग पाईंट का भी सुझाव दिया, ताकि अनावश्यक भीड़ जमा होने से रोका जा सके।

साफ-सफाई का रखा जाएगा ध्यान एन.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. के छात्र रहेंगे वालिंटियर की भूमिका में- अक्सर इस तरह के आयोजनों में भारी भीड़ के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाती जिसके कलेक्टर ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। ए.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. की मदद लेने का भी सुझाव दिया।
उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविन्द एक्का, एडिश्नल एस.पी. ग्रामीण श्री नंद कुमार साहू, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, कर्नल एस. रमेश सेना मेडल, संचालक भर्ती निदेशक भर्ती कार्यालय रायपुर, श्री आर. के. कुर्रे उपसंचालक जनशक्ति नियोजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल, आर.आई. पुलिस लाईन श्री रमेश चंद्रा, आर.आई. यातायात श्री अनिश सारथी उपस्थित रहे। कर्नल एस. रमेश सेना मेडल द्वारा अग्निवीर भर्ती आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया। तथा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की जानकारी लिए गये। श्री राजकुमार कुर्रे उपसंचालक जनशक्ति नियोजन ने इस संबंध में की जा रही तैयारी और इस संबंध में किये जा रहे विभागीय समन्वय के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!