सीएम भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को डब्ल्यूआरएस कालोनी, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे

by sadmin
Spread the love

सीएम भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को रायपुर, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 5 अक्टूबर को 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर 11 बजे पाटन तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

सीएम 5 अक्टूबर को संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी जाएंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम इसके बाद 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।  रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आएंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!