फेस्टिव सीजन में यात्रियों के लिए राहत की खबर:18 ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, दुर्ग-निजामुद्दीन और दुर्ग-अजमेर में लगेंगे स्थाई AC कोच

by sadmin
Spread the love

त्योहारी सीजन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा की दिक्कतें हो रही है। ऐसे में रेलवे ने 18 ट्रेनों में करीब एक माह के लिए एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी और उन्हें कंफर्म बर्थ मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसी तरह रेलवे ने दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दो AC थ्री और दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में स्थाई रूप से एक AC थ्री अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

कोरोना काल के दो साल बाद देश के साथ ही प्रदेश भर में उत्साह और उमंग का माहौल है। यही वजह है कि नवरात्र पर्व के साथ ही दशहरा और दीपावती पर्व मनाने के लिए लोग तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में लगातार यात्री ट्रेनें कैंसिल होने के चलते त्योहारी सीजन में सफर करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें कंफर्म बर्थ के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 350 तक पहुंच गई है। बाहर जाने वाले अधिकांश यात्रियों ने पहले से अपना टूर प्लान बनाकर बर्थ कंफर्म करा लिया है, जिसके चलते ट्रेनों में बर्थ के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

रेलवे ने यात्रियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सुध ली है और 18 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार 22867/ 22868 दुर्ग-निजामुद्दीन, दुर्ग द्विसप्ताहिक एक्सप्रेस, 18201/18202 दुर्ग – नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस, 18203/18204 दुर्ग – कानपुर- दुर्ग एक्सप्रेस, 18205/18206 दुर्ग – नौतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस, 18207/18208 दुर्ग – अजमेर – दुर्ग एक्सप्रेस, 20847/20848 दुर्ग – उदमपुर – दुर्ग एक्सप्रेस, 18213/18214 दुर्ग – अजमेर – दुर्ग एक्सप्रेस, 12853/12854 दुर्ग – भोपाल – दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस।

इसी प्रकार 18241/18242 दुर्ग- अम्बिकापुर – दुर्ग एक्सप्रेस, 18756/18755 अम्बिकापुर – शहडोल – अम्बिकापुर एक्सप्रेस, 18237/18238 कोरबा – अमृतसर- कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 18234/18233 बिलासपुर – इंदौर – बिलासपुर एक्सप्रेस, 20843/20844 बिलासपुर – भगत की कोठी – बिलासपुर एक्सप्रेस, 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर – बिलासपुर एक्सप्रेस, 18236/18235 बिलासपुर – भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस, 18247/18248 बिलासपुर- रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस, 18239/18240 कोरबा- इतवारी- कोरबा एक्सप्रेस, 12856/12855 इतवारी- बिलासपुर – इतवारी एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!