DMF में भ्रष्टाचार, अधिकारी जिला खनिज न्यास को निलंबित कर जांच की जाए: ननकी राम

by sadmin
Spread the love

भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने कहां की परियोजना अधिकारी भरोसा राम ठाकुर के द्वारा जिला खनिज न्यास में भारी-भरकम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। परिषद की बैठक में जो कार्य अनुमोदित होते हैं उसको इनके द्वारा स्वीकृति नहीं दी जाती प्राक्कलन आने के बाद भी निजी स्वार्थ के कारण फाइल को दबाकर रखा जाता है। स्वीकृति नहीं दिलाई जाची और ना ही किस्त की राशि भेजी जाती। जनपद पंचायतों से प्राक्कलन मंगाने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से चुनिंदा कार्यों का नाम भेज कर प्राक्कलन मंगाया जाता है। विभागीय तौर पर पत्र नहीं भेजा जाता जो तरीका पूर्ण रूप से गलत है । जो कार्य परिषद में अनुमोदित भी नहीं हुए हैं उन कार्यों को व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण इनके द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाती है।

विधायक सांसदों के द्वारा दिए गए प्रस्ताव को नजरअंदाज किया जाता है एवं उस कार्यों को स्वीकृत करने में भी कमीशन खोरी की जाती है। परिषद में जो कार्य अनुमोदित होते हैं उसकी कॉपी विधायकों को उपलब्ध नहीं कराई जाती और अंदर ही अंदर कमीशन खोरी की आड़ में मनचाहा कामों को प्राथमिकता देकर स्वीकृति दी जाती है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!