किस्मत आपके साथ है, शांतचित्त रहें, पढ़ें अपना अंक राशि फल

by sadmin

अंक ज्योतिष के अनुसार पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में समय अच्छा बीतेगा। मन में प्रसन्ना रहेगी। आपका कोई फैसला गलत हो सकता है। छोटी परेशानी घेरे रहेंगी। कुछ दिलचस्प गतिविधियों में समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा।

 मूलांक 1- आपके लिए आगे बढ़ने का समय है। शक करने से रिश्ता खराब हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान दें। किसी समस्या में अपने जीवनसाथी की सलाह लें। निश्चित रूप से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मूलांक 2- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में समय अच्छा बीतेगा। मन में प्रसन्ना रहेगी। आपका कोई फैसला गलत हो सकता है। छोटी परेशानी घेरे रहेंगी। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। करियर पर विशेष ध्यान दें।

मूलांक 3- सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान रहेगा। पारिवारिक विवादों से निपटने का उचित समय है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से निराशा हो सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखें। कोई नई योजना शुरू न करें।

मूलांक 4- कुछ दिलचस्प गतिविधियों में समय व्यतीत करना आपको खुशी देगा। खुद की कार्य नीति और दक्षता पर भरोसा रखें। छात्रों को लक्ष्य प्राप्ती के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस समय किसी को पैसा उधार न दें। घर का मौहाल शांत रहेगा।

मूलांक 5- संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। इस समय कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आएगी। निवेश करने से पहले दस्तावेज अच्छे से जांच लें। किसी से बहस न करें। कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए अनुकूल समय नहीं है।

मूलांक 6- आपके ज्यादातर काम ठीक से शुरू होंगे। मन को संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में खर्च अधिक होगा। किसी के साथ संवाद करते समय अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। व्यापार में गतिविधियां धीमी रहेगी।

मूलांक 7- यदि कोई सरकारी काम अटका है, तो उसपर ध्यान दें। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।

मूलांक 8- कोई भी फैसला लेने से पहले किसी करीबी से सलाह लें। उनकी सलाह आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है। घर के रख-रखाव या सुधार की योजना है, तो उचित समय है। कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

मूलांक 9- काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन मन के अनुसार सफलता प्राप्त होने से खुश रहेंगे। वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आलस्य और लापरवाही को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने सिद्धांतों पर चलने से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Related Articles

Leave a Comment