पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली का होगा आयोजन

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां जैसे विभिन्न विभागों द्वारा इस आयोजन में किये जाने वाले कार्य जैसे ठहरने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मैदान में साफ-सफाई की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, कर्नल एस. रमेश सेना मेडल, संचालक भर्ती निदेशक भर्ती कार्यालय रायपुर, आर. के. कुर्रे उपसंचालक श्रोजगारश्, सूबेदार मेजर शिवराम सैनी सहायक भर्ती अधिकारी, सूबेदार मेजर सतीश उपस्थित रहे। कर्नल एस. रमेश सेना मेडल द्वारा अग्निवीर भर्ती आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया। तथा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की जानकारी लिए गये। आर. के. कुर्रे उपसंचालक श्रोजगारश् को निर्देशित किया गया कि उक्त भर्ती रैली के समन्वय करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु 10 दिसंबर को समस्त जिला अधिकारियों की बैठक आहुत की गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!