भारत जोड़ो यात्रा रुकी, भाजपा ने बोला हमला

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । केरल में शुक्रवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा रोके जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। पीएफआई ने अपने खिलाफ एनआईए की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को केरल बंद का आह्वान किया है। इसके बाद कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को यात्रा रोकने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्विट कर सवाल किया, पीएफआई और इस्लामिक जिहादी संगठनों ने आज हड़ताल का आह्वान किया और कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी पद यात्रा रोक दी। इससे घटिया और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने सफाई दी है। कांग्रेस का कहना है कि यात्रा के दौरान हर सात दिनों पर ब्रेक लिया जाता है। इससे पहले 15 सितंबर को ब्रेक लिया गया था। अगला ब्रेक यात्रा के कर्नाटक में प्रवेश से पहले 30 सितंबर को होगा।  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि 333 किलोमीटर की यात्रा के बाद त्रिशूर जिले में ब्रेक लिया गया। जब हमने 150 किमी की यात्रा पूरी की थी, तब 15 सितंबर को ब्रेक लिया था। इस दौरान यात्री रिफ्रेश होते हैं और आगे की यात्रा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होते हैं। शुक्रवार को यात्रा विराम के दौरान मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है।
पवन खेड़ा ने मिश्रा को जवाब देकर कहा कि क्या संघ प्रमुख पीएफआई के माफी मांगों यात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई करे। उधर, कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को आराम की जरूरत थी। इस दौरान उन्हें मेडिकल जांच और योग थैरेपी दी जा रही है। कोच्चि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएफआई पर हमला बोलकर कहा था कि कोई भी संगठन जो हिंसा फैलाता हो, उसकी निश्चित तौर पर आलोचना होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!