23 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर बिहार जा रहे अमित शाह

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 सितंबर को दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सीमांचल के इलाकों का दौरा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से गठबंधन टूटने के बाद अमित शाह का यह पहला बिहार दौरा है। इसको लेकर सीमांचल ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल सीमावर्ती जिले में भी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं।जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को सुबह अमित शाह पूर्णिया पहुंचेंगे। इसके बाद वह पूर्णिया में ही एक सभा को संबोधित करेंगे। यहां से सभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह किशनगंज जाएंगे। साथ ही सीमांचल के 4 जिलों के सभी बीजेपी सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके अलावा 24 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री सीमा पर बीओपी यानी बॉर्डर आउट पोस्ट का दौरा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार बीजेपी के सभी नेता फिलहाल उस इलाके में कैम्प कर रहे हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से नाता तोड़ने के बाद जनता दल यूनाईटेड और बीजेपी के बीच लगातार द्वंद चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस हफ़्ते बिहार के सीमांचल इलाक़े के दो दिवसीय दौरे के बाद अगले मंगलवार को हर प्रखंड पर जनता दल यूनाइटेड  महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!