वर्ल्ड कप की तैयारी को अंतिम रूप देने उतरेगा भारत

by sadmin
Spread the love

रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम मंगलवार को आस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जब उतरेगी तो उसकी कोशिश अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी को अंतिम रूप देने की होगी। आस्ट्रेलियाई टीम टी-20 विश्व कप की गत विजेता है और इस बार इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन भी आस्ट्रेलिया में ही होना है। भारतीय टीम की नजरें इसके साथ ही अपनी कमियों पर सुधार करने पर भी होगी। भारत का हाल ही में हुए एशिया कप में जिस तरह का प्रदर्शन रहा था, उसे देखते हुए टीम को अपनी पिछली गलतियों से सीख लेना होगा।भारत इस सीरीज में अपनी मजबूत टीम के साथ उतर रहा है। कप्तान रोहित ने यह स्पष्ट किया था कि उनके साथ ओपनिंग के तौर पर केएल राहुल ही उतरेंगे, इसके बाद शीर्ष क्रम में बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!