कई राज्यों में बारिश के आसार

by sadmin
Spread the love

करीब चार महीनों के लंबे दौर के बाद अब दक्षिण पश्चिम मानसून भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और कच्छ से वापसी की तैयारी में है। भारत मौसम विभाग ने सोमवार को जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के वापस जाने के लिए अनुकूल स्थिति तैयार हो रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को ओडिशा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है।आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश IMD के मुताबिक, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भारी बारिश हो सकती है। इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश के आसार हैं। साथ ही 21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!