आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की हुई घोषणा

by sadmin
Spread the love

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 अगले साल ईद में रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें वह बता रहे हैं कि अगले साल ईद पर यानी 29 जून 2023 को फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आ रही है। पहली फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ड्रीम गर्ल 2 में इस बार आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। वहीं इस बार अभिषेक बनर्जी भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। सीक्वल में अन्नू कपूर और मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। वहीं एकता कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!