24 साल लंबे करियर के बाद संन्यास लेंगे टेनिस के बादशाह फेडरर

by sadmin
Spread the love

टेनिस के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह अगले हफ्ते लंदन में होने वाले लेवर कप के बाद टेनिस को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट कर इसका एलान किया।फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं।उन्होंने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम जीते।इनमें छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं।फेडरर ने अपने नोट में लिखा- उन सभी उपहारों में से, जो टेनिस ने मुझे कई वर्षों में दिया है,उनमें से सबसे बड़ा उपहार वह लोग हैं जिनसे मैं इस रास्ते पर मिला हूं।मेरे दोस्त, मेरे प्रतियोगी और सभी प्रशंसक जो खेल को अपना जीवन देते हैं, वह सभी मेरे उपहार हैं। आज मैं आप सभी के साथ एक खबर साझा करना चाहता हूं।स्विस टेनिस महान ने आगे पुष्टि की कि लेवर कप का आगामी संस्करण उनका अंतिम एटीपी टूर्नामेंट होगा। लेवर कप 23 से 26 सितंबर तक लंदन में खेला जाएगा। फेडरर पिछले तीन वर्षों से टेनिस कोर्ट में वापसी करने के लिए जूझ रहे हैं। हालांकि, घुटने की सर्जरी की वजह से वह पूरी तरह से फिट होने में नाकाम रहे हैं। फेडरर ने नोट में अपने संघर्ष की कहानी भी बताई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!