तेलुगू एक्ट्रेस ने फिटनेस ट्रेनर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

by sadmin
Spread the love

मुंबई में एक तेलुगू अभिनेत्री ने साउथ मुंबई के ही एक फिटनेस ट्रेनर आदित्य कपूर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने बताया कि आदित्य ने उसे पहले शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब जब पीड़िता ने आदित्य से शादी की बात कही तो उसने मना कर दिया। अभिनेत्री ने फिटनेस ट्रेलर आदित्य के खिलाफ मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद फिटनेस ट्रेनर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 (2), 67 और 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आदित्य ने शादी के सपने दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि आदित्य कपूर लंबे समय से मुंबई में फिटनेस ट्रेनर है। बता दें कि पीड़िता साल 2016 से सिनेमा की दुनिया में एक्टिव हैं और उन्होंने कुछ तेलुगू फिल्मों में काम किया है। हालांकि, पीड़िता ने अब तक सिर्फ छोटे रोल ही निभाए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!