फ्रांस की विदेश मंत्री आज से भारत दौरे पर

by sadmin
Spread the love

फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह अपने समकक्ष एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, 13-15 सितंबर तक अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान कोलोना मुंबई में उद्योग जगत की शख्सियतों के साथ मुलाकात करेंगी।विदेश मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मंत्री कोलोना 13 से 15 सितंबर तक भारत अपनी अधिकारिक यात्रा पर आ रही हैं। नई दिल्ली में रहने के दौरान कोलोना 14 सितंबर को विदेश मंत्री जयशंकर से मिलेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी है, जो नियमित उच्च स्तरीय परामर्श और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संपर्क से मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!