कलेक्टर ने किया गौठान का आकस्मिक निरीक्षण

by sadmin
Spread the love

बलौदाबाजार,कलेक्टर रजत बंसल ने गौठानों में संचालित हो रहें गतिविधियों का जायजा लेने जिलें के विभिन्न गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वह विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम हरिनभट्टा के गौठान पहुँचकर व्यवस्थाओं सम्बंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान बंसल ने उपस्थित महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे जानकारी हासिल किया। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही समस्या के निराकरण करनें का आश्वासन सदस्यों को दिया। गौठान में गोबर खरीदी,वर्मी कंपोस्ट,टांका निर्माण,महिला स्व सहायता समूहों के कार्य एवं बाड़ी का जायजा लिया। गौठान में वर्मी कंपोस्ट का कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने शेड की कमी होने के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी ने मुर्गी पालन की गतिविधियां प्रारंभ करनें इच्छा जतायी जिस पर कलेक्टर  बंसल ने जनपद पंचायत सीईओ को एक नये वर्किंग शेड स्वीकृत के साथ ही एक अलग से बड़ा मुर्गी शेड स्वीकृत करनें के निर्देश दिए है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,जनपद पंचायत सीईओ रोहित नायक सहित स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!