पति की सेंचुरी के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर किया स्पेशल नोट

by sadmin
Spread the love

गुरुवार को एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान का मैच हुआ। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद पारी खेलते हुए शतक लगाया। सेंचुरी की खुशी में विराट कोहली ने खुशी में सबसे पहले रिंग को चूमा और बात करते हुए कहा कि मेरी पत्नी अनुष्का मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रही हैं। इसके बाद विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। अनुष्का ने अपने पोस्ट में विराट कोहली की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं हर परिस्थिति में हमेशा तुम्हारे साथ हूं। इस पोस्ट पर कमेंट में विराट कोहली ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। विराट ने करीब तीन साल (1020 दिन) बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाया है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 23 नवंबर, 2019 को अपने करियर का 70वां शतक जमाया था। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!