युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग

by sadmin
Spread the love

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मेम्फिस का है। मेम्फिस में एक सिरफिरे युवक ने कई जगहों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक ने गोलीबारी की घटना के वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट भी किया। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी से इलाके के लोग दहशत में हैं।मेम्फिस पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी थी। दरअसल, युवक कई दिनों से फेसबुक पर गोलीबारी के वीडियो पोस्ट कर रहा था। पुलिस ने कहा था कि वीडियो में युवक एक दुकान में गोलीबारी करता दिख रहा है। हालांकि, एजेंसी ने वीडियो की पुष्टि नहीं की है।पुलिस ने हमलावर की तस्वीर भी जारी की थी। पुलिस ने लोगों से आरोपी को देखते ही तुरंत सूचित करने को कहा था। आरोपी ने हमला क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!