किसानों को 11 लाख 22 हजार 723 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक वितरित

by sadmin
Spread the love

रायपुर,खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। 7 सितम्बर 2022 की स्थिति में किसानों को सहकारी 11 लाख 22 हजार 723 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जिसमें 5 लाख 81 हजार 90 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 27 हजार 511 मीट्रिक टन डीएपी, 66 हजार 262 मीट्रिक टन एनपीके, 41 हजार 129 मीट्रिक टन पोटाश तथा 2 लाख 6 हजार 730 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट शामिल है। चालू खरीफ सीजन के लिए राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को 13 लाख 70 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध 13 लाख 70 हजार 127 मीट्रिक टन का भण्डारण करा लिया गया है, जो कि लक्ष्य का शत-प्रतिशत है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्कफेड के डबल लाक और समितियों में कुल 8 लाख 36 हजार 932 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र के विक्रेताओं के यहां 5 लाख 33 हजार 195 मीट्रिक टन खाद का भण्डारण किया गया है। डबल लाक और सहकारी समितियों में एक लाख 48 हजार तथा निजी विक्रेताओं के यहां 99 हजार 391 मीट्रिक टन इस प्रकार कुल 2 लाख 47 हजार 404 मीट्रिक टन उर्वरक वितरण हेतु उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!