अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से हुआ निधन

by sadmin
Spread the love

गोला विधानसभा से पांच बार के विधायक अरविंद गिरि का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह 5 बजे तैयार होकर अपने घर से लखनऊ के लिए गए थे, जहां रास्ते में अटरिया के पास उनको दिल का दौरा पड़ा। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई विधायक की अचानक हुई मौत से स्तब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!