ऑस्ट्रेलिया कौशल और श्रम बल की कमी से जूझ रहा

by sadmin
Spread the love

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने शुक्रवार को एलान किया कि वह चालू वित्त वर्ष में स्थायी आव्रजन सीमा 35,000 से बढ़ाकर 1.95 लाख कर देगी। ऑस्ट्रेलिया कौशल और श्रम बल की कमी से जूझ रहा है।सरकारों, ट्रेड यूनियनों, व्यवसायों और उद्योगों के 140 प्रतिनिधियों के दो दिनी शिखर सम्मेलन में गृह मामलों की मंत्री क्लेयर ओनील ने 30 जून 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए इस वृद्धि की घोषणा की।ओनील ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई नर्सें दो वर्षों से दो-तीन शिफ्ट में काम कर रही हैं। ग्राउंड स्टाफ की कमी के कारण उड़ानें रद्द हो रही हैं। फलों को पेड़ों पर सड़ने के लिए छोड़ दिया जा रहा है, क्योंकि तोड़ने वाला कोई नहीं था। हमारा ध्यान पहले देश के लोगों को नौकरियां देना होता है लेकिन कोरोना का असर ऐसा है कि भले आशंकाएं दूर कर दी जाएं, पर हजारों श्रमिकों की कमी रहेगी।विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। यही देश के लिए कुशल कामगारों की पूर्ति का सबसे बेहतर रास्ता है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!