यूनेस्को ने दुर्गा पूजा को दिया सांस्कृतिक विरासत का दर्जा

by sadmin
Spread the love

दुनियाभर में पहचाने जाने वाली कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। यूनेस्को का धन्यवाद जताने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है जिसे लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।रैली में लगभग 1,200 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ममता की रैली उत्तरी कोलकाता के जोरासांको क्षेत्र में शुरू हुई और रेड रोड पर संपन्न हुई। इस रैली में सीएम समेत टीएमसी के बडे़ नेता फिरहाद हाकिम, सुदीप बंद्योपाध्याय, अरूप विश्वास और शशि पांजा भी थे।इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि मैं दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा देने के लिए यूनेस्को को धन्यवाद देना चाहती हूं। आज से, हमारा उत्सव एक महीने के लिए शुरू हो रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!