क्या दोबारा NDA का हाथ थामेंगे चंद्रबाबू नायडू

by sadmin
Spread the love

तेलुगु देशम पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में फिर से शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।हालांकि, TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के एनडीए में फिर से शामिल होने की अटकलों को आंध्र प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सुनील देवधर ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।आंध्र प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि भाजपा को आंध्र प्रदेश में अपने पैरों पर खड़ा होना होगा। पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रबाबू नायडू की TDP और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी दोनों ही वंशवादी और भ्रष्ट का प्रतीक हैं। देवधर ने एक नए राजनीतिक गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा अपनी जड़ों को मजबूत करेगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!