नस्लवादी टिप्पणी करने वाली महिला पर भड़के अमेरिकी सांसद

by sadmin
Spread the love

अमेरिका के टेक्सास में चार भारतीय महिलाओं पर की गई नस्लीय टिप्पणी मामले में भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने कठिन कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, मैं पुलिस से अपील करता हूं कि वह आरोपी महिला के खिलाफ कानून के दायरे में रहते हुए ठोस मुकदमा बनाएं, जिससे आरोपी को सबक मिल सके। राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, इस तरह का नस्लवाद और नफरत से प्रेरित हमले न केवल पीड़ितों बल्कि पूरे समुदाय को शिकार बनाते हैं और भय और खतरे का माहौल बनाते हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी अमेरिकियों से अपील करता हूं कि सभी एक साथ आएं और इस बात को साबित करें कि हमारा देश और हमारे लोग इस सब से बेहतर हैं। उन्होंने कहा, हम प्यार और शांति स्थापित करने के लिए एकजुट हैं और किसी भी समुदाय के खिलाफ नस्लवादी, भेदभावपूर्ण, हिंसक कृत्यों के खिलाफ खड़े हैं।पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह वीडियो डलास की एक पार्किंग की थी, जहां अमेरिकन महिला भारतीय महिलाओं पर नस्लवादी टिप्पणी करती है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!