982 मौतें, सात लाख घर तबाह, लाखों बेघर, पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार

by sadmin
Spread the love

पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ के हाहाकार से भारी मात्रा में तबाही हुई है। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण लगभग 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें 1,456 घायल हुए हैं और 982 लोग मारे गए हैं। शहबाज शरीफ सरकार को बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए सेना की ओर रुख करना पड़ा है। बाढ़ ने घरों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 3,000 किमी से अधिक सड़कें, लगभग 150 पुल और लगभग सात लाख घर बह चुके हैं। पाकिस्तान के कई इलाकों में 30 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है। इस बाढ़ की वजह से 57 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। ट्रिब्यून ने खैबर-पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों में ‘मौत और विनाश का जलजला देखने को मिला। यहां बारिश लगातार जारी है। टूटी सड़कों और पुलों के कारण कई हिस्से मुख्य मार्गों और शहरों से कट चुके हैं। इस विनाशकारी बाढ़ में फसलों और पशुओं का भी नुकसान शामिल है।पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित सिंध और बलूचिस्तान इलाका है। पाक के रेलवे ने इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर परिचालन निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने खराब मौसम के कारण शुक्रवार को बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के लिए उड़ानें रोक दीं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!