पाकिस्तान में एक दशक की भीषण बाढ़ से बुरा हाल

by sadmin
Spread the love

पाकिस्तान के सिंध व बलूचिस्तान में बाढ़ से बुरा हाल है। एक दशक की भीषण बाढ़ से जूझ रहे देश के कई राज्यों में राहत व बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना तैनात करने का फैसला किया गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने शनिवार को बताया कि प्रभावित इलाकों में सेना को मदद करने का आदेश दिया गया है। बाढ़ से 3.30 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।पूरे पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 982 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45 लोगों की मौत हुई है। गत  24 घंटों में 113 लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही घायलों की संख्या 1,456 हो गई है। बाढ़ से सिंध व बलूचिस्तान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। पाकिस्तान रेलवे ने दोनों प्रांतों के कई इलाकों में ट्रेनें बंद कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!