सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी

by sadmin
Spread the love

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत के सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक जीत लिया है। यह पहला मौका है, जब इस प्रतियोगिता के पुरुष युगल में भारत को कोई पदक मिला है।विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है, जब इस प्रतियोगिता के पुरुष युगल में भारत को कोई पदक मिला है। जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत का कांस्य पदक पक्का हो गया और रजत या स्वर्ण पदक की उम्मीद खत्म हो गई। यह दूसरी भारतीय जोड़ी है, जिसने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीता है। इससे पहले अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा ने 2011 में इस प्रतियोगिता में पदक जीता था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!