सात्विक-चिराग शेट्टी ने रचा इतिहास

by sadmin
Spread the love

टोक्यो में भारत के सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी ने कमाल किया है। भारतीय जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में अपना पदक पक्का कर लिया है। ये पहली भारतीय जोड़ी है, जिसने पुरुष युगल में पदक पक्का किया है। विश्व में सातवीं रैंकिंग वाले सात्विक-चिराग ने विश्व की नंबर दो जोड़ी टकुरो होकी और युगो कोबायशी को क्वार्टर फाइनल में हराकर बड़ा उलटफेर किया है। भारतीय जोड़ी ने इस मुकाबले में जापानी जोड़ी को 24-22 15-21 21-14 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और अपना पदक पक्का कर लिया है। इसी महीने की शुरुआत में देश के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली जोड़ी ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने जापानी जोड़ी को उनके घरेलू मैदान पर हरा दिया। इस टूर्नामेंट में इन दोनों से पहले कोई भी जोड़ी पुरुष युगल में पदक नहीं जीत पाई थी। भारतीय जोड़ी ने इससे पहले दूसरे दौर में डेनमार्क के आठवीं वरीयता प्राप्त किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को मात दी थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!