हार्दिक पंड्या ने की नेट्स पर बुमराह के एक्शन में गेंदबाजी

by sadmin
Spread the love

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या नेट्स में अपने साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की नकल करते दिखे। 28 साल के ऑलराउंडर ने इंस्टा अकाउंट में अपने प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे बुमराह के एक्शन में बॉलिंग रह रहे हैं। पांड्या ने बुमराह के अंदाज में सेलिब्रेशन भी किया।

पंड्या ने यह वीडियो पोस्ट कर बुमराह से पूछा- फॉर्म कैसी है…बूम (बुमराह)? वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- अच्छा है। लेकिन, बुमराह तो बुमराह है।

जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण एशिया कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वे इस समय बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में चोट से उबर रहे हैं। एशिया कप 27 अगस्त से दुबई में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में इंडिया 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

बुमराह ने इंग्लैंड दौरे पर 15 विकेट लिए
जसप्रीत बुमराह जुलाई माह में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे। उसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सीरीज से आराम दिया गया था। इंग्लैंड दौरे पर बुमराज ने 15 विकेट चटकाए थे। इनमें पांचवें टेस्ट में 5 विकेट लिए, जबकि 3 वनडे में उन्हें 8 विकेट मिले। साथ ही पहले टी-20 में बुमराह को दो विकेट मिले।
मराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के पेस अटैक की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान संभालते नजर आएंगे। वहीं, चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर पंड्या खेलेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!