रिटर्न की गारंटी वाली योजनाओं में निवेश से बचें, एनएसई ने निवेशकों को किया आगाह

by sadmin
Spread the love

रियल ट्रेडर’ और ‘ग्रो स्टॉक’ के प्रति चेतावनी: एनएसई ने पाया है कि टेलीग्राम चैनल और व्हॉट्सएप के माध्यम से परिचालन करने वाली इकाइयां सुनिश्चित रिटर्न की गारंटी का दावा करके निवेशकों को लुभा रही हैं।देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निवेशकों को ‘रियल ट्रेडर’ और ‘ग्रो स्टॉक’ जैसी इकाइयों या वित्तीय कंपनियों के प्रति आगाह किया है। एनएसई ने पाया है कि टेलीग्राम चैनल और व्हॉट्सएप के माध्यम से परिचालन करने वाली ये इकाइयां सुनिश्चित रिटर्न की गारंटी का दावा करते हुए निवेशकों को लुभा रही हैं। एनएसई के पास न तो सदस्य के रूप में पंजीकृत हैं और न ही किसी पंजीकृत सदस्य की ओर से अधिकृत व्यक्ति हैं। एक्सचेंज ने निवेशकों को आगाह किया है कि वे इकाइयों/व्यक्तियों द्वारा शेयर बाजार में रिटर्न की गारंटी के साथ पेश की जाने वाली योजनाओं में निवेश नहीं करें, क्योंकि कानूनन इस पर प्रतिबंध है। पिछले महीने इसी तरह का परामर्श जारी किया था। उस समय एक्सचेंज के संज्ञान में आया था कि शेयर्स बाजार प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक इकाई सुनिश्चित रिटर्न के साथ निवेश योजनाओं की पेशकश कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!