भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हुआ निधन

by sadmin
Spread the love

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। उन्हें गोवा में दिल का दौरा पड़ा है। सोनाली फोगाट टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थीं। सोनाली ने 2019 में हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान भी उन्होंने खूब टिकटॉक वीडियोज पोस्ट किए थे।जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। स्थानीय प्रशासन उनकी मौत की वजह तलाश रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!