चंडीगढ़ एअरपोर्ट अब भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा

by sadmin
Spread the love

चंडीगढ़ । स्वतंत्रता सैनानी भगत सिंह की स्मृति को चिर बनाने के लिए पंजाब और हरियाणा की सरकारें सहमत हो गई और अब चंडीगढ़ हवाई अड्डे अब भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच इस मुद्दे पर हुई बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने को सहमत हो गए। इस मुद्दे पर आज हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक हुई।’ उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नाम को लेकर पूर्व में विवाद उत्पन्न हो गया था।
पंजाब सरकार ने वर्ष 2017 में मांग की थी कि मोहाली स्थित हवाई अड्डे का नाम ‘शहीद-ए-आजम सरदार शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ होना चाहिए। हरियाणा सरकार को भगत सिंह के नाम पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन उसने हवाई अड्डे के लिए इस नाम के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी। हवाई अड्डे का टर्मिनल पंजाब के मोहाली में पड़ता है। यह 485 करोड़ रुपये की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), पंजाब एवं हरियाणा सरकार की संयुक्त परियोजना है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!