शेयर बिक्री के लिए डीमैट खातों में ब्लॉक मैकेनिज्म जरूरी

by sadmin
Spread the love

शेयर बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को शेयरों की बिक्री के लिए अपने संबंधित डीमैट खातों पर प्रतिभूतियों को ब्लॉक करना अनिवार्य कर दिया है। इस नियम को 14 नवंबर से लागू किया जाएगा। जुलाई में इसे पेश करने का फैसला लिया गया था और एक अगस्त से इसे वैकल्पिक किया गया था।इस विकल्प के तहत शेयर ग्राहक के डीमैट खाते से संबंधित क्लियरिंग कॉरपोरेशन के खाते में स्थानांतरित किए जाते हैं। यदि इन शेयरों की बिक्री नहीं होती है तो यह निवेशकों के खाते में वापस चले जाएंगे और दिन के कारोबार के अंत में इसे ब्लॉक से हटा दिया जाएगा। इसके  लिए डिपॉजिटरी और क्लियरिंग कॉरपोरेशन को सदस्यों द्वारा बाजार में ग्राहकों के लिए ब्लॉक तंत्र उपलब्ध कराने के लिए एक व्यवस्था स्थापित करनी होगी। डिपॉजिटरी क्लियरिंग संगठनों को ट्रांसफर ऑर्डर के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराएगी ताकि ग्राहक जल्दी पे-इन बेनिफिट का लाभ उठा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!