पंजाब में बास्केटबॉल खिलाड़ी से बलात्कार की कोशिश की और उसे स्टेडियम की छत से धक्का दिया

by sadmin
Spread the love

चंडीगढ़ । पंजाब के मोगा जिले में 18 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी  के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से बलात्कार करने की कोशिश की और उसे स्टेडियम की छत से धक्का दे दिया, जिसके चलते युवती के शरीर के कई अंगों में ‘फ्रैक्चर’ हो गया। पुलिस ने बताया कि खिलाड़ी को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों पैरों और जबड़े में आई चोटों का उपचार किया रहा है। घटना 12 अगस्त को हुई थी और तब से तीनों आरोपी फरार हैं। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी अभ्यास करने के लिए मोगा स्थित एक स्टेडियम में गई थी। जतिन कांडा नामक एक आरोपी ने स्टेडियम में खिलाड़ी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो कांडा ने उसे कथित रूप से करीब 25 फुट की ऊंचाई से धक्का दे दिया जिसके बाद उसे (खिलाड़ी को) शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं। कांडा और उसके दो साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत खुराना ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!