52 वीक हाई पर पहुंचा टाटा ग्रुप का शेयर

by sadmin
Spread the love

टाटा ग्रुप के एक शेयर आज 52 वीक हाई पर पहुंच गए। शुक्रवार के कारोबार में टाटा केमिकल्स के शेयर 1,182.40 रुपये के नए हाई पर पहुंच गए। शुक्रवार के कारोबार में बीएसई पर 6 फीसदी की तेजी देखी गई। टाटा ग्रुप की कमोडिटी केमिकल कंपनी का स्टॉक 12 अगस्त, 2022 के हाई 1,159.95 रुपये को पार कर गया। इंट्रा डे में कंपनी के शेयर1,134 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।ब्रोकरेज Geojit’s research के मुताबिक, कंपनी के शेयर 1340 तक के टारगेट प्राइस तक पहुंच सकते हैं।टाटा केमिकल्स का नेट प्राॅफिट जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 86.25 प्रतिशत बढ़कर 637 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी थी। टाटा केमिकल्स ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 342 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ कमाया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!