गुजरात में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा : अशोक गहलोत

by sadmin
Spread the love

वडोदरा | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज वडोदरा में कहा कि गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा| इस साल के अंत में होनेवाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी कड़ी में कांग्रेस ने तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का वडोदरा में आयोजि किया है| मध्य गुजरात और उत्तर जोन की वडोदरा में हुई बैठक में कांग्रेस के मुख्य चुनाव निरीक्षक अशोक गहलोत मौजूद रहे| बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात मॉडल की बात करने वाले अब प्रधानमंत्री बन गए हैं| गुजरात मॉडल खोखला था, लेकिन झूठा माहौल बनाकर उसे अच्छा बताया| गुजरात मॉडल क्या है, यह अब जनता के सामने आ चुका है| गुजरात में लोग परेशान हैं, केवल और केवल मैनेजमेंट हो रहा है| गहलोत ने कहा कि कल मुझे उड़ान की मंजूरी नहीं दी गई और मैं करीब 4 घंटों तक एयरपोर्ट पर बैठा रहा| आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अशोक गहलोत ने कहा कि इसबार भी चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा| गुजरात में कांग्रेस काफी मजबूत है और आगामी चुनाव को लेकर मैं रणनीति बनाने ही यहां आया हूं| बता दें कि गुजरात विधानसभा के इस वर्ष होनेवाले चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमांड ने अशोक गहलोत को वरिष्ठ निरीक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है| जबकि छत्तीसगढ़ के नेता टीएस सिंह देव और मिलिंद देवरा को बतौर निरीक्षक भेजने का कांग्रेस हाईकमांड ने फैसला किया है| अशोक गहलोत की उपस्थिति में गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर 16 से 18 अगस्त के दौरान कांग्रेस ने अलग अलग जोन में चुनाव संबंधी बैठकों का आयोजन किया है| जिसमें अब तक सूरत और राजकोट में सीटों का अध्ययन किया गया है| जबकि 18 अगस्त को चुनावी जिम्मेदारी और हाईकमांड द्वारा नियुक्त सभी निरीक्षकों और प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करेंगे|

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!