बंगाल में अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने उत्तरी 24 परगना जिले के सासन के खारीबाड़ी इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने सासन पुलिस थाने के तहत खारीबाड़ी इलाके में यह कार्रवाई की। दोनों को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ के अनुसार ये भारतीय उप-महाद्वीप में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन (AQIS) के सक्रिय सदस्य हो सकते हैं। एसटीएफ के सूत्रों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान गंगारामपुर, जिला दक्षिण दिनाजपुर निवासी अब्दुर रकीब सरकार और हुगली जिले के आरामबाग निवासी काजी अहसानुल्लाह के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस के एसटीएफ ने दावा किया कि उनके कब्जे से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का संकेत देने वाला कट्टरपंथी साहित्य जब्त किया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में दोनों से पूछताछ के आधार पर 17 अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इस तरह आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!