सोनिया गांधी ने फिर सरकार को दी चेतावनी

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस दौरान सरकार पर भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अपमान के आरोप लगाए। उनका कहना है कि कांग्रेस राजनैतिक लाभ के लिए की जा रही गलत बयानबाजी का विरोध करेगी। खास बात है कि सोनिया कोरोना के कारण आइसोलेशन में हैं।
कांग्रेस प्रमुख ने लिखा, पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक मिट छाप छोड़ी है। भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा धर्म संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्व पहचान बनाई है
सोनिया ने लिखा, ‘साथियों, हमने बीते 75 वर्षों में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ करने पर तुली हुई है, जिसे कदापी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। राजनैतिक लाफ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानी तथा गांधी नेहरी पटेल आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!